spot_img

BBC पर IT का सर्वे 60 घंटे बाद खत्म, संस्थान बोला- हम बिना डर और फेवर के खबरें देते रहेंगे

HomeNATIONALBBC पर IT का सर्वे 60 घंटे बाद खत्म, संस्थान बोला- हम...

दिल्ली। दिल्ली और मुंबई में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) ऑफिस में आयकर विभाग (IT) का सर्वे 60 घंटे के बाद पूरा हो गया। मंगलवार सुबह 11:30 बजे IT की टीम ने BBC के दफ्तरों में सर्वे शुरू किया था, जो गुरुवार देर रात खत्म हुआ। IT की टीम देर रात 11 बजे BBC के दफ्तरों से बाहर निकलीं।

भैयाजी यह यह भी देखे: भारतीय रेल ने बनाए 4,175 LHB कोच, 785 इलेक्ट्रिक इंजन का भी किया निर्माण

BBC के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, ‘आयकर विभाग के अधिकारी हमारे दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों से जा चुके हैं। हम IT की टीम का सहयोग करते रहेंगे। उम्मीद है कि मामला जल्दी ही सुलझ जाएगा। हम अपने कर्मचारियों का पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं। उनका ध्यान भी रख रहे हैं। खासतौर पर उन लोगों ने जिनसे बहुत लंबी पूछताछ की गई है, कई लोगों को तो पूरी रात दफ्तर में रुकना पड़ा है। ऐसे कर्मचारियों का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है।’

हम निष्पक्ष समाचार देने के लिए प्रतिबद्ध

BBC की ओर से कहा गया कि हमारा कामकाज सामान्य हो रहा है। हम अपने रीडर्स, लिसनर्स और दर्शकों को निष्पक्ष समाचार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम भरोसेमंद, निष्पक्ष, अंतरराष्ट्रीय और स्वतंत्र मीडिया हैं, हम अपने उन सहकर्मियों और पत्रकारों के साथ खड़े हैं जो लगातार आप तक बिना डर और लोभ-लाभ के समाचार पहुंचाते रहेंगे।

भाजपा ने BBC पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने आयकर विभाग की कार्रवाई की निंदा की थी। उन्होंने इसे PM मोदी पर डॉक्यूमेंट्री के जवाब में एक राजनीतिक प्रतिशोध बताया। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा ने BBC पर गलत रिपोर्टिंग और सबसे भ्रष्ट होने का आरोप लगाया। वहीं, BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि BBC दुनिया का सबसे ‘भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन’ बन गया है। दुर्भाग्य से BBC का प्रचार और कांग्रेस का एजेंडा एक ही है।