spot_img

सीएम की आपत्ति के बाद जुड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत कमेटी में 15 नेताओं के नाम

HomeCHHATTISGARHसीएम की आपत्ति के बाद जुड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत...

रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन (RAIPUR NEWS) की स्वागत समिति में केंद्रीय संगठन ने 15 नेताओं के नाम और जोड़े हैं। पहली सूची में प्रदेश के 102 नेताओं के नाम थे। इस सूची में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का नाम छूटने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से शिकायत की थी।

भैयाजी यह भी देखे: कांकेर सड़क हादसे में घायल आठवें बच्‍चे ने भी तोड़ा दम, ट्रक-आटो की भिड़ंत में सात बच्‍चों की हो चुकी है मौत

मुख्यमंत्री की आपत्ति के बाद  (RAIPUR NEWS) पूर्व विधायक, निगम-मंडल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सलाहकारों का नाम सूची में शामिल किया गया है। कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में प्रस्तावित है। अधिवेशन की तैयारी को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा मंगलवार को रायपुर पहुंच रही हैं। वे राजीव भवन में पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। कांग्रेस की स्वागत कमेटी में बागी कांग्रेसी अरविंद नेताम का नाम शामिल करने पर मुख्यमंत्री ने आपत्त्ति जताई थी। इसके बाद केंद्रीय अनुशासन समिति ने अरविंद नेताम को नोटिस जारी करके सात दिन में जवाब मांगा है। नेताम कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं।

इन नेताओं के जुड़े नाम

स्वागत समिति (RAIPUR NEWS)  मेें प्रतिमा चंद्राकर, चुन्‍नीलाल साहू, वीरेश ठाकोर, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग, राजेंद्र तिवारी, प्रेमचंद जायसी, शफी अहमद, सुभाष धुप्पड़, वाणी राव, सुशील आनंद शुक्‍ला, राजेंद्र साहू, सीमा वर्मा, रजनू नेताम और आरती सिंह का नाम जोड़ा गया है।