spot_img

पुणे-नासिक हाईवे पर SUV ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौके पर ही मौत

HomeNATIONALपुणे-नासिक हाईवे पर SUV ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौके...

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे (HADSA) पर सोमवार देर रात एक SUV ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

भैयाजी यह भी देखे: 300 अंक बढ़कर 60,735 पर सेंसेक्स, आईटी, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में तेजी

सभी महिलाएं काम से घर लौट रही थीं

शुरुआती जानकारी (HADSA) के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार SUV ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।