spot_img

वियना में आतंकवादी हमला, एक हमलावर सहित 2 की मौत 15 घायल

HomeINTERNATIONALवियना में आतंकवादी हमला, एक हमलावर सहित 2 की मौत 15 घायल

फ्रांस। फ्रांस के वियना में लॉकडाउन की आखिरी शाम लुफ्त उठा रहे लोगों पर आतंकवादियों ने हमला (Terrorist attack in Vienna) कर दिया। हादसे में हमलावार सहित 2 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। आतंकवादियों ने एक साथ 6 जगह हमला किया था। घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा सम्हाला और आतंकवादी को गोली मारकर मौत के घाट उतारदिया। मामलें में पुलिस ने स्थानीय लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर ना जाने की अपील की है।

यह है पूरा मामला

वियना (Terrorist attack in Vienna) में दूसरे चरण का लॉकडाउन शुरू होने वाला है। लॉकडाउन से पूर्व संध्या पर स्थानीय लोग खरीददारी करने और घूमने निकले हुए थे। पुलिस ने कहा कि सिटी सेंटर में चहल-पहल वाली एक गली में 8 बजे के बाद अचानक फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग छह स्थानों पर हो रही थी। ऑस्ट्रिया के बड़े सिक्यॉरिटी अधिकारियों ने कहा है कि घटना में कई बंदूकधारी शामिल थे और घंटों बाद भी पुलिस का ऑपरेशन जारी है।

हमलो के खिलाफ लड़ेगे

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबैस्टियन कुर्ज ने हमले के बाद कहा, मुझे खुशी है कि पुलिस हमलावरों में से एक को मारने में कामयाब रही। हम कभी भी आतंकवाद से खुद को डरने नहीं देंगे और हर तरीके से इन हमलों के खिलाफ लड़ेंगे। गृह मंत्री कार्ल ने हामर ने सरकारी प्रसारक से कहा, यह आतंकवादी हमला प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावरों के पास राइफलें थीं। शहर में अहम अस्थानों पर सेना को तैनात किया गया है।

15 लोग अस्पताल में भर्ती

वियना (Terrorist attack in Vienna) के मेयर माइकल लूडविग ने कहा कि 15 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जिनमें 7 की हालत गंभीर है। यहूदी समुदाय के प्रमुख ओस्कर ड्यूस्च ने कहा, फायरिंग शहर के मुख्य यहूदी उपासनागृह के बाहर गली में हुई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि प्रार्थना स्थल को निशाना बनाया गया है या नहीं, उपासनागृह उस समय बंद था।

राष्ट्रपति ने किया ट्वीट, हार नहीं मानेंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया कि आतंकवादी हमले की वजह ऑस्ट्रिया के लोगों को पहुंचे दुख, पीड़ा और सदमे को फ्रांस साझा करता है। उन्होंने कहा, फ्रांस के बाद एक और मित्र राष्ट्र पर हमला हुआ है। यह हमारा यूरोप है। हम हार नहीं मानेंगे।