spot_img

कोरोना अपडेट : भारत में 45 हज़ार नए मरीज़ मिले, सर्दी और त्योहार में रहे सतर्क

HomeNATIONALकोरोना अपडेट : भारत में 45 हज़ार नए मरीज़ मिले, सर्दी और...
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के 45,231 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए है। हालांकि आज के आंकड़ों के मुताबिक़ कल के 46,963 की तुलना में 3.6 प्रतिशत कमी आई है। इसके साथ ही देश में कोरोनो वायरस के कुल मामले अब 82.29 लाख हो गए हैं।
                  इधर स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने सर्दी के मौसम में और पर्व त्यौहारों के बीच लोगों के बाहर निकलने के मामलों में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। लिहाज़ा त्यौहार के दौरान भी कोरोना के लिए ज़ारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की जरूरत होगी। मास्क और फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन रखने की सबसे ज़्यादा जरूरत है।इसके साथ ही सेनेटाइजर या फिर समय समय पर हाथ धोना भी जरूरी है।
                  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घण्टें में 496 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जिसके बाद भारत में कोरोना की वजह से हुई मौतों का आंकड़ा 1.2 लाख से ज़्यादा जा पहुँचा है। राहत की बात ये है कि देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत पर स्थिर रही है।
इधर भारत संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है, जिसमें लगभग 92 लाख संक्रमण हैं और कल एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
बीते 24 घण्टे में 53,285 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिसके बाद अब देश में सक्रिय मामले घटकर 5.61 लाख रह गए है। अब तक 75.4 लाख से अधिक लोग कोरोनोवायरस बीमारी से उबर चुके हैं। भारत की रिकवरी दर को बढ़ाकर 91.7 प्रतिशत हुई हैं।