spot_img

धान खरीदी केंद्र पहुंचे मंत्री डॉ. डहरिया, किसानों से पूछा-सब ठीक चलत हे न…

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी केंद्र पहुंचे मंत्री डॉ. डहरिया, किसानों से पूछा-सब ठीक चलत...

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग के ग्राम गनौद में धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। डॉ. डहरिया ने वहां पर किसानों से समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी का जायजा लिया और किसानों को भुगतान के बारे में सहकारी समिति में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली।

भैयाजी ये भी देखें : आयकर छापा : 18 ठिकानों में पूरी हुई कार्यवाही, 75 करोड़…

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने वहां मौजूद किसानों से पूछा कि इंहा सब ठीक चलत हवे न…कोनो परेशानी तो नई होवत हवे आप मन ल धान बेचे बर। सहकारी समिति के अधिकारियों ने बताया कि समिति में अब तक करीब 44 हजार 255 क्विंटल धान खरीदी गई है, तथा किसानों को 7 करोड़ 8 लाख 45 हजार रूपए की भुगतान ऑनलाइन कर दिया गया है।

समिति के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उपार्जन केन्द्र से अब तक मिलर्स द्वारा 38 हजार 400 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। धान खरीदी हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है और धान खरीदी सुचारू ढंग से की जा रही है।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : खो-खो में बस्तर का दबदबा, सभी वर्गों में…

मंत्री डॉ. डहरिया ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित करें। किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।