spot_img

उप चुनाव: पंचायत में 72.96% और निकाय में 73.66% हुआ मतदान

HomeCHHATTISGARHउप चुनाव: पंचायत में 72.96% और निकाय में 73.66% हुआ मतदान

रायपुर। प्रदेश में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों में उप चुनाव (UP CHUNAV) के लिए मतदान निर्विघ्न और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। पंचायत उप चुनाव में 72.96 प्रतिशत और नगरीय निकाय उप चुनाव में 73.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भैयाजी यह भी देखे: मतांतरण को लेकर आदिवासियों ने राज्यपाल को सुनाई व्यथा

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं में जिला पंचायत सदस्य के एक पद, जनपद पंचायत सदस्य के आठ, सरपंच के 67 और पंच के 65 पदों के लिए सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले गए। मतदान (UP CHUNAV)  के लिए कुल 402 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। पंचायत उप निर्वाचन में 72.96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग गया। पंचायत प्रतिनिधि चुनने के लिए 74.01 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं और 71.93 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान की समाप्ति के बाद सभी मतदान केन्द्रों पर मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। इनके सारणीकरण एवं निर्वाचन के परिणामों की घोषणा 12 जनवरी को की जाएगी।

निकायों में 27 मतदान केंद्र

राज्य के 12 जिलों के कुल 14 नगरीय निकायों में भी उप चुनाव (UP CHUNAV)  के लिए वोट डाले गए। प्रदेश के तीन नगर निगमों, चार नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के 15 वार्डों में पार्षद के उप चुनाव के लिए सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इसके लिए कुल 27 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। नगरीय निकायों में मतदान का औसत प्रतिशत 73.66 रहा। वार्ड पार्षद चुनने के लिए 75.32 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं और 72.07 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। आज मतदान वाले सभी नगरीय निकायों में मतगणना और निर्वाचन के परिणामों की घोषणा 12 जनवरी को संबंधित नगरीय निकाय के मुख्यालय में की जाएगी।