spot_img

छत्तीसगढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उप निर्वाचन में हुए मतदान

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उप निर्वाचन में हुए मतदान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय में खाली हुई सीटों के लिए आज को मतदान हो गए है। पंचायत के लिए मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा। कुछ देर बाद अब वोटों की गिनती शुरू होगी।
वहीं नगरीय निकाय के लिए सुबह 8 बजे से मतदान का दौर जारी है। यहां शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इनकी मतगणना 12 जनवरी की सुबह 9 बजे से होगी। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लाइन लगी हुई है।

निकाय में 15 पार्षदों के रिक्त पद

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में मतदान होना है। इनमें 15 पार्षद पदों के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।

वहीं राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच सहित 735 रिक्त पदों पर मतदान होगा। नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा मतपेटी से कराया जा रहा है।

इन निकायों में हुआ मतदान

निकाय / संख्या

बिलासपुर नगर निगम 163
नगर पंचायत बलौदा 52
नगर पंचायत नया बारद्वार 72
नगर निगम रायगढ़ 275
नगर पंचायत प्रेमनगर 123
नगर पंचायत लखनपुर 142
नगर परिषद मनेंद्रगढ़ 32
नगर निगम चिरमिरी 223
नगर परिषद बलौदाबाजार 52
नगर पंचायत आमदी 22
नगर पंचायत आमदी 9
नगर पंचायत डोंगरगांव 12
नगर परिषद डोंगरगढ़ 62
नगर परिषद कवर्धा 194
नगर पंचायत पखांजूर 132