spot_img

छेरछेरा पुन्नी मेला में शामिल होने दूधाधारी मठ पहुँचे सीएम बघेल, धान से तौला गया

HomeCHHATTISGARHछेरछेरा पुन्नी मेला में शामिल होने दूधाधारी मठ पहुँचे सीएम बघेल, धान...

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर दूधाधारी मठ पहुंचे। यहां उन्होंने सभी को छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी और भगवान श्रीराम, बालाजी समेत सभी मंदिरों के दर्शन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

दूधाधारी मठ परिसर में छेरछेरा पुन्नी मेला का आयोजन किया गया है। यहां आज मुख्यमंत्री को धान से तौला गया।

सीएम बघेल ने कहा कि हमारी सरकार सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी दी। मुख्यमंत्री निवास में सभी त्योहारों को मनाते हैं। किसान सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं, छेरछेरा में दान की राशि जनकल्याण में खर्च की जाती है।

उन्होंने कहा कि अन्नदाता समेत सभी वर्ग अनाज को दान करता है, दान देना उदारता और दान लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है।

भगवान बालाजी की कृपा से बहुत अच्छी पैदावार हुई है।85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा लेकिन एक भी किसान की शिकायत नहीं आई। सभी को तत्काल भुगतान मिला।