spot_img

सटोरियों के बैंक खाते में 104 करोड़ का ट्रांजेक्शन 2 करोड़ 12 लाख रुपए पुलिस ने कराया फ्रीज

HomeCHHATTISGARHसटोरियों के बैंक खाते में 104 करोड़ का ट्रांजेक्शन 2 करोड़ 12...

भिलाई। ऑनलाइन महादेव एप के सटोरियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस (BHILAI NEWS) ने लगातार कार्रवाई कर 104 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन को उजागर किया है। 15 प्रकरणों में 2 करोड़ 12 लाख रुपए फ्रीज भी कराए हैं। अब पुलिस पैनल से जुड़े बड़े सटोरियों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है।

भैयाजी यह भी देखे: गृह मंत्री अमित शाह के प्लेन की गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई में बैठे महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा कारोबारी सौरभ चंद्राकर समेत उसके अन्य साथियों के खिलाफ ईडी फेमा के तहत कार्रवाई कर रही है। इधर पुलिस ने देशभर में संचालित महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा के 15 ब्रांच को ध्वस्त कर दिया है। अब पुलिस कॉरपोरेट अकाउंट के जरिए महादेव ऐप से जुड़े बड़े लोगों की कुंडली तैयार कर रही है, जिसमें बड़े व्यापारी, पार्षद, समाजसेवी और सरकारी नौकरी करने वालों के नाम सामने आ सकते हैं।

15 प्रकरण में ₹2.20 करोड़ कराए फ्रीज

पुलिस ने महादेव ऐप ऑनलाइन सटोरियों (BHILAI NEWS)  के खिलाफ 15 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज किए। 82 आरोपियों की गिरफ्तारी की। 15 प्रकरणों में कॉरपोरेट अकाउंट को खंगाला गया। इसमें बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस ने बैंक से डिटेल लेकर उसे खंगाला तो 104 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन चौंकाने वाले मिले। इसके अलावा 2 करोड़ 12 लाख रुपए को बैंक में फ्रीज करा दिया।