रायपुर। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर प्रदेश (RAIPUR NEWS) उत्तर भाग में पडऩे लगा है। पिछले दो दिन से चल रही सर्द हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण रात में ठिठुरन बढऩे लगी है। नए साल की पहली सुबह सरगुजा संभाग कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया।
भैयाजी यह भी देखे: नक्सल प्रभावित इलाके से 4 ग्रामीण लापता
रविवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और कबीरधाम (RAIPUR NEWS) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अंबिकापुर का तापमान 10.9 डिग्री पर रहा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री से सीधे 10.6 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी सर्द हवाओं के असर से सिहरन बढऩे के असार हैं।
रविवार रात रायपुर शहर में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड (RAIPUR NEWS) किया गया, जो पिछले दिन के न्यूनतम तापमान के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही रात में रायपुर 57 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। अगले दो दिन बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। 6 से लेकर 8 जनवरी तक पारा तेजी से गिरने के आसार हैं। सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा।
तापमान एक नजर में
- शहर न्यूनतम अधिकतम
- दुर्ग 32.0 13.8
- जगदलपुर 29.9 15.7
- बिलासपुर 28.8 14.0
- रायपुर 28.6 16.6
- राजनांदगांव 28.0 13.0
- पेंड्रारोड 4.9 10.6
- अंबिकापुर 23.1 9.0