spot_img

CBSE बोर्ड 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल आज से, इन गाइडलाइंस को फॉलो करना जरूरी

HomeNATIONALCBSE बोर्ड 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल आज से, इन गाइडलाइंस को फॉलो...

दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम में सम्मिलित होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देश के सभी सम्बद्ध स्कूलों में वर्ष 2022-23 के दौरान सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री क्लासेस के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नल एसेसमेंट का आयोजन आज यानि 2 जनवरी 2023 से किया जाना है।

भैयाजी यह भी देखे: उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, रेलवे ने रद्द कीं ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

CBSE बोर्ड द्वारा जारी के कार्यक्रम के मुताबिक कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्रायोगिक परीक्षाएं सम्बन्धित स्कूलों द्वारा ही 14 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इस बीच, सीबीएसई ने प्रायोगिक परीक्षाओं और अन्य के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना सभी स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य होगा, आइए इन्हें जानते हैं।

CBSE बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम में इन गाइडलाइंस को फॉलो करना जरूरी

  • सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रायोगिक परीक्षाओं, प्रोजक्ट व इंटर्नल एसेसमेंट में सम्मिलित होने जा रहे स्टूडेंट्स को स्कूल कैंपस के अंदर कोरोना वायरस से सम्बन्धित नियमों का पालन करना होगा।
  • स्कूलों द्वारा 15-15 स्टूडेंट्स के बैच में प्रैक्टिकल आयोजित किए जाएंगे।
  • प्रैक्टिकल एग्जाम को अलग-अलग बैच में कई सेशन में आयोजित किया जाएगा।
  • प्रैक्टिकल के दौरान ‘अनफेयर मींस’ यानि नकल, आदि में पकड़े जाने या किसी दूसरे स्टूडेंट्स को परेशान करने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
  • सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों को प्रैक्टिकल एग्जाम में सम्मिलित हो रहे स्टूडेंट्स के मार्क्स को 2 जनवरी से 14 फरवरी के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने और मार्क्स डिस्क्लोज न करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में छात्रों को मार्क्स के लिए परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि उनके मार्कशीट में इनकी डिटेल दी जाएगी।