spot_img

सवा करोड़ में इलेक्ट्रिक बस खरीदेगा निगम, ऐसी आधा दर्जन बसें सड़क पर दौड़ेंगी

HomeCHHATTISGARHसवा करोड़ में इलेक्ट्रिक बस खरीदेगा निगम, ऐसी आधा दर्जन बसें सड़क...

रायपुर। नगर निगम अब इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने (RAIPUR NEWS) के प्लान पर आगे बढ़ रहा है। इस संबंध में निगम अफसरों और एक कंपनी के बीच बातचीत चल रही है। मुंबई की जेवियल कंपनी ने निगम अफसरों के सामने इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया है। साथ ही 200 किमी के दायरे में चलाने का प्रस्ताव दिया है।

भैयाजी यह भी देखे: हादसे के बाद कई बार पलटी कार, ऋषभ पंत की मदद करने के बजाए उनके पैसे लेकर भागे युवक

अधिकारियों के अनुसार अभी मुंबई की एक कंपनी ही आगे आई है। इलेक्ट्रिक बसें (RAIPUR NEWS)  चलने से पर्यावरण प्रदूषण रोकने में काफी मदद मिलेगी। निगम के प्लान के अनुसार सवा करोड़ रुपए में एक इलेक्ट्रिक बस की लागत आएगी। पहले दौर में ऐसी 6 बसें चलाने की योजना है। 6 जगहों पर चार्जिंग प्वाइंट की एजेंसी तय करने पर बात चल रही है। उम्मीद है कि दो से तीन महीने में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्लान फाइनल हो जाएगा। चार्जिंग प्वाइंट बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन में होगी। इसके लिए एजेंसी तय करने की प्रक्रिया चल रही है। जो एजेंसी तय होगी, वही वाहनों के चार्जिंग का शुल्क लेगी।

200 किलोमीटर तक चलाने का प्रस्ताव

निगम अफसरों के अनुसार प्लान शहर के अंदर जिस तरह (RAIPUR NEWS)  से अभी सिटी बसों का संचालन हो रहा है। इलेक्ट्रिक बसें चलाने का भी है, लेकिन मुंबई की जिस जेवियल कंपनी ने प्रजेंटेशन दिया है, उसमें 200 किमी तक परिचालन का प्रस्ताव दिया है। बिलासपुर भी कवर हो रहा है। मुंबई की कंपनी के साथ फिर बैठक होनी है। 200 किमी दूरी की शर्त पर रायपुर से दुर्ग के बीच दो फेरा, धमतरी, बिलासपुर व महासमुंद भी आएगा, लेकिन प्लान निगम क्षेत्र और आसपास तक चलाने की है।