spot_img

स्वसहायता समूहों के खातों में सेंध, पौने ग्यारह लाख पार

HomeCHHATTISGARHस्वसहायता समूहों के खातों में सेंध, पौने ग्यारह लाख पार

बीजापुर। जिले के दूरस्थ कहे जाने वाले उसूर विकास खंड (BIJAPUR NEWS) में बीते एक साल से स्वसहायता समूहों की राशि का बंदर बांट चलता रहा। शिकायत हुई और जांच में पता चला तब तक यह राशि करीब दस लाख इक्यासी हजार रुपए हो गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक सीईओ जिला पंचायत ने गुनमति सिन्हा प्रोजेक्ट रिसोर्स परशन (पीआरपी) डे एनआरएलएम आवापल्ली कलस्टर जनपद पंचायत उसूर के द्वारा स्व सहायता समूहों की राशि में गड़बड़ी की एक शिकायत के बाद जांच करवाई गई थी। इस जांच में अधिकारियों ने पाया की यह वित्तीय अनियमितता में दस लाख इकयासी हजार उनसठ रुपए का किया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: संजू हत्याकांड: मास्टर माइंड कपिल समेत 11 गिरफ्तार

जांच के दौरान गुनमति सिन्हा ने स्वीकार किया की स्व सहायता समूहों (BIJAPUR NEWS)  की राशि उसने ली है। जिसके बाद सीईओ जिला पंचायत ने गुनमति सिन्हा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उसूर को दिए। प्रोजेक्ट रिसोर्स पर्सन को रिसोर्स ब्लॉक के प्रत्येक क्लस्टर में भेजा जाता है। जिनके कार्य धरातल पर एनआरएलएम की गतिविधियों को सुगम बनाना। जिसमे गरीबों के संस्थानों का गठन करना और उन्हें प्रशिक्षित करना। उन्हे आर्थिक सबलता की और बढ़ाना शामिल है। समूहों के आर्थिक गतिविधियों में अनुदान देना होता है।

पैसा संचालक के खाते में

गुनमति सिन्हा अपने करीबी प्रिंस डिजिटल आवापल्ली ग्राहक सेवा केंद्र संचालक गजेंद्र नक्का (BIJAPUR NEWS)  के साथ मिल कर स्व सहायता समूहों की राशि निकाला करती थी। गजेंद्र नक्का बताते हैं गुंजन बघेल मेरे बैंक खाते में चेक से एनएफटी कर नगद राशि ले लेती थी।