spot_img

नाकेबंदी के बाद भी नहीं थम रहा अवैध धान का परिवहन, 280 क्विंटल ज़प्त

HomeCHHATTISGARHनाकेबंदी के बाद भी नहीं थम रहा अवैध धान का परिवहन, 280...

सूरजपुर। जिले में सख्त नाकेबंदी और जाँच पड़ताल की कार्यवाही के बावजूद अवैध धान का ज़खीरा बरामद हुआ है। अलग अलग स्थानों पर छापेमार कार्यवाही के दौरान दो चार नहीं बल्कि 280 क्विंटल धान बरामद हुआ है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम इस मामलें में आगे की कार्यवाही कर रही है।

भैयाजी ये भी देखे : टेक्नोटेक्स 2023 : मुंबई में होगा भव्य आयोजन, दुनियाभर से आएंगे…

जिले की कलेक्टर इफ्फत आरा की सख्त हिदायत के बाद भी बिचौलियों द्वारा जिले में अवैध रूप से धान रखा जा रहा है। इस मामलें में खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम ने गोदामों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान मे० जय हनुमान ट्रेडिंग डुमरिया प्रो० अशोक मित्तल में 375 बोरी 150 क्विंटल धान जप्ती किया गया।

इसी प्रकार ग्राम पसला में मे० जायसवाल ट्रेडर्स प्रो० विनोद कुमार ग्राम पसला में 25 बोरी 10 किवंटल धान जप्ती किया गया। ग्राम झाँसी में मे० राजेश कृषि सेवा केंद्र प्रो० राजेश कुमार गुप्ता ग्राम झींसी में 175 बोरी 70 किवंटल धान जप्ती किया गया।

ग्राम पर्री में मे० सौम्या ट्रेडिंग प्रो० हरिओम अग्रवाल पर्री सूरजपुर में 120 बोरी 50 किवंटल धान जप्ती किया गया जप्त धान पर छ.ग. कृषि उपज मंडी अधिनियम के सुसंगत प्रवधानो के अनुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही कि जा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी खबर : हटाए गए प्रदेश प्रभारी पुनिया, शैलजा को कमान,…

धान का अवैध रूप से भण्डारण करने वालो के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में सहायक खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल, आर.डी. भगत मंडी सचिव, मंडी निरीक्षक दीपक कूजुर, खाद्य निरीक्षक शशि कुमार जायसवाल, खाद्य निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार कुरें एवं नीलम ग्रेस मिज शामिल रहे।