spot_img

Breaking : फिंगेश्वर बनेगा तहसील, सीएम भूपेश ने किया ऐलान

HomeCHHATTISGARHBreaking : फिंगेश्वर बनेगा तहसील, सीएम भूपेश ने किया ऐलान

रायपुर। राजिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले उप तहसील फिंगरेश्वर को तहसील बनाया जाएगा। ये घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की है। फिंगरेश्वर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : झारखंड पुलिस की हिरासत में ब्रम्हानंद नेताम, जमकर हंगामा

उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंच सके, यह सुनिश्चित करने के लिए भेंट-मुलाकात का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों से संवाद कर धान विक्रय की ली जानकारी। उन्होंने कहा कि अभी धान खरीदी चालू है। हमारी सरकार ने सबसे पहले किसानों के लिए योजना बनाई।

भैयाजी ये भी देखे : इंस्टा पर वायरल हो रही है रायपुर की स्नेहा अग्रवाल…मिले 9…

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि 31 मार्च को दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल द्वारा राजिम विधानसभा के फिंगेश्वर भेट-मुलाकात में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

1. फिंगेश्वर उप-तहसील को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा।

2. फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा।

3. फिंगेश्वर के 6 प्राथमिक और 4 माध्यमिक शालाओं में आवश्यक अतिरिक्त कक्ष हेतु 133.12 लाख रुपए देने की घोषणा।

4. पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद में स्वीकृत सीट क्षमता में 50 सीट की वृद्धि करते हुए 100 सीटर करने की घोषणा।

5. कोपरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।

6. छात्र-छात्राओं की मांग पर आईटीआई फिंगेश्वर को बाबा गुरुघासीदास के नाम पर करने एवं 48 कम्प्यूटर देने की घोषणा।

7. भेण्डरी से रवेली के बीच नवीन पुल निर्माण की घोषणा।

8. सिलयारी बाहरा से संतोषपुरी धाम ग्राम पंचायत पतोरा-पनियारी में पहुंच मार्ग बनाने की घोषणा।

9. कासरबाय से पतोरादादर मार्ग आर डी.1350 मी में स्थित जर्जर पुल की मरमत की घोषणा।

10. हरदी – कसरबाय – बेहराबुड़ा मार्ग पर स्थित पगार नाला पर पुल निर्माण की घोषणा।

11. ग्राम बोरसी के हाई स्कूल के हायर सेकेण्डरी में उन्नयन की घोषणा।

12. कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर हेतु नवीन भवन की घोषणा।

13. 18 गांव के पेयजल और सिंचाई हेतु अकरबारा में बैराज नाला निर्माण की घोषणा।