spot_img

छत्तीसगढ़ : ठंड ने बदला स्कूलों का समय, अब इस समय लगेंगी क्लासेस

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ : ठंड ने बदला स्कूलों का समय, अब इस समय लगेंगी...

 

अंबिकापुर। सूबे में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय मे बदलाव करने का फ़ैसला लिया गया है। सरगुजा जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार अब दो पाली में संचालित होने वाली स्कूल प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक की कक्षाएं प्रात 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शनिवार को अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तक शालाएं संचालित होंगी।

ठीक इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9.45 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक संचालित होगी। गौरतलब है कि इस विषय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने जिला शिक्षा अधिकारी को शाला समय के संचालन में परिवर्तन हेतु पत्र लिखा था।