spot_img

शिकार के लिए लगाया था करंट, चपेट में आई दंपती, तीन गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHशिकार के लिए लगाया था करंट, चपेट में आई दंपती, तीन गिरफ्तार

खैरागढ़। खैरागढ़ के बकरकट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरूम से गेरू खदान मुख्य मार्ग में जंगली जानवरों (KHAIRAGADH NEWS)  को मारने लगाए गए करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी झुलस गए। दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करंट की चपेट में आने से महिला का एक पैर काटना पड़ा है। चार माह का गर्भ खराब हो गया। वहीं पति की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

भैयाजी यह भी देखे: प्रेमिका ने बात करना बंद किया तो नाराज प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी

ग्राम मुरुम निवासी आरोपी रोधन मरावी, धनीराम मरकाम और संतोष पोर्ते द्वारा ग्राम मुरुम (KHAIRAGADH NEWS)  से गेरुखदान मार्ग के खेत में जानवरों को मारने के लिए करंट लगाया गया था। इस रास्ते से गुजरते समय गांव के ही धनीराम और उसकी पत्नी सगनी बाई करंट की चपेट में आ गए और दोनों करंट में बुरी तरह झुलस गए।

भैयाजी यह भी देखे: विधायक ने सरकारी अफसर का कॉलर पकड़ा, स्कूल प्रोग्राम में देर से बुलाए जाने से नाराज थे

परिजनों द्वारा पति-पत्नी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए भिलाई के अस्पताल (KHAIRAGADH NEWS)  में भर्ती कराया गया। इलाज दौरान महिला सगनीबाई का एक पैर काटना पड़ा और 4 माह का गर्भ खराब हो गया। वहीं पति धनीराम की स्थिति अभी भी नाजूक बनी हुई है।

परिजनों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई। थाना प्रभारी बकरकट्टा शक्ति सिंह के नेतृत्व में शिकायत जांच बाद आरोपी रोधन मरावी, धनीराम मरकाम, संतोष पोर्ते को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जंगली जानवरों को मारने के लिए तार में करंट लगाया गया था। पुलिस तीनों आरोपियों को धारा 135 सहित अन्य अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।