spot_img

मत्स्य पालन में छत्तीसगढ़ को आज मिलेंगे ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट’ और ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म’ का राष्ट्रीय पुरस्कार

HomeCHHATTISGARHमत्स्य पालन में छत्तीसगढ़ को आज मिलेंगे 'बेस्ट इनलैंड स्टेट' और 'बेस्ट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ को मत्स्य पालन में 21 नवंबर विश्व मत्स्यिकी दिवस (RAIPUR NEWS) पर ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट और ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म का दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। धमतरी के बगौद गांव के भारत बाला एक्वाकल्चर को ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने का यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद आडिटोरियम दुनेथा दमन में आयोजित किया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: हाउसिंग बोर्ड में मामूली विवाद पर चलाई गोली, पुलिस ने शुरु की जांच

जहां केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रूपाला,केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव कुमार बालयाण, राज्य मंत्री डा. एल.मुरूगन सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य को ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसके लिए सम्मान (RAIPUR NEWS) के रूप में 10 लाख रुपये का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले के बगौद गांव के मत्स्य पालन फर्म भारत बाला एक्वाकल्चर को बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म के रूप में दो लाख रुपये का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इसलिए मिलेगा पुरस्कार

प्रदेश में राज्य सरकार की ओर से मछली पालन (RAIPUR NEWS) को कृषि का दर्जा दिए जाने से मत्स्य कृषकों को बिजली दर में छूट और निश्शुल्क पानी और बिना ब्याज ऋण प्राप्त मिलने से उत्पादन लागत में बहुत कमी आई है। मत्स्य कृषकों की आमदनी में वृद्धि हो रही है। प्रदेश में मछली पालन के लिए 1.999 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र उपलब्ध है, जिसमें से अब तक 1,961 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र विकसित किया जा चुका है, जो कुल उपलब्ध जलक्षेत्र का 98 प्रतिशत है।