spot_img

ऑटो रिक्शा ब्लास्ट के पीछे आतंकियों का हाथ, DGP का बयान आया सामने

HomeNATIONALऑटो रिक्शा ब्लास्ट के पीछे आतंकियों का हाथ, DGP का बयान आया...

मंगलुरु। मंगलुरु में शनिवार को ऑटो रिक्शा में हुए विस्फोट के मामले (Mangaluru Blast) में बड़ा खुलासा हुआ है। कर्नाटक डीजीपी ने रविवार सुबह जानकारी दी है।

बताया कि यह विस्फोट गंभीर क्षति पहुंचाने के इरादे से किया गया आंतकी कृत्य है। राज्य पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर जांच कर रही है। इस मामले में कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, ‘पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।’ आंशका है कि यह आंतकी घटना हो सकती है।

भैयाजी यह भी देखे: विस चुनाव से पहले संकट में कांग्रेस, सचिन पायलट और अशोक गहलोत में खींचतान जारी

क्या है पूरा मामला?

मंगलुरु में शनिवार को ऑटो रिक्शा में अचानक विस्फोट (Mangaluru Blast) होने के बाद आग लग गई थी। आग से ऑटो चालक और एक यात्री झुलस गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले की जांच के लिए कर्नाटक पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया था।

पहले किया था विस्फोट से इनकार

शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने विस्फोट की पुष्टि नहीं की थी। पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार घटनास्थल (Mangaluru Blast) पर पहुंचे थे। निरीक्षण करने के बाद कहा था कि ऑटो रिक्शा में आग लगी है। पुलिस की टीम इस मामले का जल्द खुलासा करेगी। एन शशि कुमार ने कहा था कि हमने विशेष टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब टीम को बुलाया है। उन्होंने कहा कि हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।