spot_img

मध्यप्रदेश उप चुनाव : विकास का तंज़, खरीदफरोख्त में जुट गए शिवराज

HomeNATIONALमध्यप्रदेश उप चुनाव : विकास का तंज़, खरीदफरोख्त में जुट गए शिवराज

मुरैना। छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव व मुरैना जिले के चुनावी ऑब्जर्वर विकास उपाध्याय चुनाव प्रचार में भाजपा पर निशाना साधा है। विकास ने इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उपाध्याय ने तंज कसते हुए कहा,संविदा पर मुख्यमंत्री का कार्य कर रहे शिवराज सिंह नियमित होने अभी से खरीदफरोख्त में जुट गए हैं।

उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही के दिनों दमोह के कांग्रेस विधायक को भाजपा में शामिल कराने मंत्री पद के साथ 50 करोड़ का लालच दिया गया है और ये बात खुद पर्दे के पीछे उन्हीं के पार्टी के लोग बोल रहे हैं। विकास उपाध्याय ने दावा किया की कांग्रेस 28 में 28 सीट जीत कर मध्यप्रदेश में भाजपा की दुकानदारी बंद करने जा रही है।

विकास उपाध्याय आज सुबह मुरैना पहुँचते ही भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, जनता के बीच झूठ बोल बोल कर थक चुके प्रधानमंत्री मोदी का मैजिक असर अब जनता के बीच शून्यता की ओर जा चुकी है। विकास उपाध्याय ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव के साथ मध्यप्रदेश में हो रहे उप चुनाव से कांग्रेस को दोहरा लाभ मिल रहा है।

जिस तरह से बिहार में कांग्रेस महागठबंधन को जनता हाथों हाथ ले रही है और भाजपा वहाँ चुनाव से विलुप्त होती नजर आ रही है उसका असर मध्यप्रदेश में भी साफ नजर आ रहा है और कुछ महीनों के लिए संविदा पर मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह को डर हो गया है कि वे अब नियमित नहीं हो सकेंगे और यही डर उन्हें खरीदफरोख्त करने मजबूर कर रही है।

विकास उपाध्याय ने कहा शिवराज सरकार ने 15 साल तक मध्यप्रदेश को नीतीश की बिहार बना कर रख दिया था। उन्होंने अपनी कही बातों को महज चुनावी बयान न कहते हुए कहा, यहाँ की सड़कों से लेकर धूल से सराबोर वातावरण व गरीबी से जूझ रही जनता, बेरोजगार नवजवानों की दशा चीख चीख कर ये बयां कर रही है कि शिवराज सरकार 15 वर्ष के अपने शासन काल में कुछ भी नहीं किया, बस मोदी का नकल कर जनता को गुमराह करते रही।