spot_img

भानूप्रतापपुर उप चुनाव : भाजपा के दिग्गजों के साथ ब्रम्हानंद ने दाख़िल किया नामांकन

HomeCHHATTISGARHBASTARभानूप्रतापपुर उप चुनाव : भाजपा के दिग्गजों के साथ ब्रम्हानंद ने दाख़िल...

 

कांकेर। भानूप्रतापपुर उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम अपना नामांकन दाखिल करने पहुँचे। नेताम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, बस्तर सांसद मोहन मंडावी, पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी वरिष्ठ, आदिवासी नेता नंदकुमार साय, रामसेवक पैकरा, जिलाध्यक्ष सतीश लाठिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं गाड़ियों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचे है। जहां नेताम ने इन तमाम नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।

ब्रम्हानंद नेताम की इस नामांकन रैली में शहर भर में भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों में नामांकन रैली में पुष्प वर्षा भी की गई। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी ब्रह्मानंद कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जनता धोखा खा चुकी है, अब इस चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस विधानसभा उप चुनाव को जीतने के लिए लगा हुआ है और हमारी जीत सुनिश्चित है।