spot_img

बड़ी ख़बर : भानुप्रतापपुर में ब्रम्हानंद पर भाजपा का दांव, प्रत्याशी घोषित…

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : भानुप्रतापपुर में ब्रम्हानंद पर भाजपा का दांव, प्रत्याशी घोषित...

 

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए ब्रम्हानंद नेताम पर अपना दांव लगाया है। पार्टी की तरफ से ब्रम्हानंद नेताम को भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

विधायक प्रत्याशी बनाए गए ब्रम्हानंद नेताम गोड़ समाज से आते है। उन्होंने 12वीं तक की पढाई की है। सार्वजनिक जीवन में ब्रम्हानंद ने साल 2005 में सरपंच, 2000 में शक्तिकेंद्र अध्यक्ष आवरी, 2003 से मंडल उपाध्यक्ष भाजपा मंडल चारामा, 2004 से सरपंच कसावही,
2008 में विधायक निर्वाचित हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा से 2010 में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा, 2012 में भारतीय जनता पार्टी मजदूर महासंघ राष्ट्रीय मंत्री और वर्तमान में प्रदेश भारतीय जनता अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे है।

देखिए सूची…