spot_img

पुलिस जवान की गोली मार कर हत्या, जगदलपुर में हुई वारदात…हड़कंप

HomeCHHATTISGARHBASTARपुलिस जवान की गोली मार कर हत्या, जगदलपुर में हुई वारदात...हड़कंप

 

जगदलपुर। जगदलपुर में एक जवान की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रेखाघाटी कैंप में पोस्टेड जिला बल का जवान एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने मारीकोडर गया हुआ था। जहां आज सुबह जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

पूरा घटनाक्रम मारडूम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेखाघाटी कैंप में तैनात नेवरू बेंजाम एक दिन पहले ही अपने सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने मारिकोडम गया हुआ था। मारिकोडम कैंप से तकरीबन 6 किलोमीटर दूरी पर है, जहां आज सुबह तड़के तकरीबन 5:00 बजे अज्ञात लोगों ने जवान ने नेवरू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी है। इधर जवान पर हुई गोलीबारी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फायरिंग नक्सलियों ने की हैबय फिर किसी अन्य ने इस मामलें कि जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।