spot_img

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनवरी में आएंगी छत्तीसगढ़, साइंस कालेज के हीरक जयंती समारोह में होंगी शामिल

HomeCHHATTISGARHराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनवरी में आएंगी छत्तीसगढ़, साइंस कालेज के हीरक जयंती...

रायपुर। राजधानी स्थित साइंस कालेज का 75वां स्थापना दिवस आगामी वर्ष 2023 में 12 से 14 जनवरी तक मनाया जाएगा। कालेज के हीरक जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (RASTRAPATI DRAUOADI MURM) मुख्य अतिथि होंगी।

भैयाजी यह भी देखे: किसान जोड़ो सम्मान यात्रा आज से, 2500 किमी घूमेगा कांग्रेस का किसान रथ

समारोह के प्रभारी प्रोफेसर गिरिशकांत पांडेय ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के लिए वन विभाग और पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। इधर शासन की ओर से राष्ट्रपति (RASTRAPATI DRAUOADI MURM)  के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर 12 जनवरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए 18 कमेटियां बनाई गई हैं। समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी उपस्थित होंगे। देश-विदेश रह रहे साइंस कालेज के पूर्व विद्यार्थी इसमें शामिल होने आ रहे हैं।