spot_img

Lunar Eclipse : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, इस मंत्र का करें जाप

HomeCHHATTISGARHLunar Eclipse : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, इस मंत्र का...

 

रायपुर। आज कार्तिक पूर्णिमा में चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) का संयोग बना है। कार्तिक पूर्णिमा जिसे देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है इसका छत्तीसगढ़ में खास महत्व है। धूमधाम से मनाई जाने वाले कार्तिक पूर्णिमा पर आज चंद्र ग्रहण का संयोग बन गया है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 8 नवंबर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा यानी आज के दिन खण्डग्रास चंद्रग्रहण होगा। चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) से तकरीबन आठ घंटे पहले ही सूतक लगेगा, सुबह 8 बजकर 21 मिनट से सूतक प्रारंभ होगा।
वहीं चंद्र ग्रहण का स्पर्श शाम 5 बजकर 21 मिनट को होगा।
ग्रहण मोक्ष शाम का समय रायपुर में 6 बजकर 19 मिनट बताया गया है। सूतक काल से लेकर ग्रहण मोक्ष के बाद तक सभी मंदिरों के पट बंद रखे जाएंगे।

Lunar Eclipse : इस मंत्र का करें जाप

ज्योतिषाचार्य स्वामी राजेश्वरानंद के मुताबिक चन्द्र ग्रहण के समय वृग्रह पूजन निषेध माना जाता है। उन्होंने बताया कि सूतक काल लगने के बाद से सभी मंदिर देवालयों के पट बंद रखे जाते है।

जिन्हें भी ग्रहण दोष है इस मंत्र से दोष मुक्त हो सकते है।
“ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।” “ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।” “ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:।” मंत्रों का जाप करने से ग्रहण दोष से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि “ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।” के जाप से भी ग्रहण दोष का निवारण होगा।