spot_img

विधानसभा चुनाव: एक साल पहले बूथ कमेटी बनाएगी कांग्रेस, भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को देगी प्रशिक्षण

HomeCHHATTISGARHविधानसभा चुनाव: एक साल पहले बूथ कमेटी बनाएगी कांग्रेस, भाजपा बूथ स्तर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (RAIPUR NEWS) को अभी एक वर्ष बचे हैं, लेकिन यहां दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा बूथ पर आर-पार की लड़ाई में उतर रहे हैं। दोनों ही दल अब बूथ स्तर पर संगठन को आक्रामक और मजबूत बनाने के लिए अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

कांग्रेस मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बूथ पदयात्रा का आयोजन कर रही है। कांग्रेस संगठन ने तय किया है कि हर बूथ तक पदयात्रा पहुंचेगी। इस दौरान बूथ कमेटियों का गठन और जहां पहले से बूथ कमेटी है, वहां वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा। इधर, भाजपा ने मतदाताओं की सहायता के लिए बूथ स्तर पर टीम गठन करने का निर्णय लिया है। नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक निर्वाचन आयोग बूथ केंद्रों पर अभियान चलाएगा। इसमें मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया में भाजपा कार्यकर्ता मदद करेंगे। दोनों ही दल बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाने जा रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखें : मध्यप्रदेश की शैला गेड़ी नृत्य से राज्योत्सव के दूसरे दिन का हुआ शुभारंभ

पुराना फॉर्मूला अपना रही कांग्रेस

कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में बूथ और मंडल कमेटियों का गठन (RAIPUR NEWS)  किया था। इसका परिणाम कांग्रेस को मिला। अब इसी फार्मूले पर कांग्रेस एक बार फिर उतर रही है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने साफ कहा कि बूथ कमेटी मजबूत होगी, तो सरकार की वापसी को कोई रोक नहीं सकता है। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो बूथ कमेटी बनाने की शुरूआत भाजपा ने की थी। इसके बाद कांग्रेस ने जिस भी प्रदेश में बूथ कमेटी को मजबूत किया, वहां उनकी सरकार बनी है। प्रदेश में पिछले चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी स्व करुणा शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस में बूथ को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण की शुस्र्आत की थी।

कमेटी के रूप में विकसित करने की तैयारी

कांग्रेस ने बूथ कमेटी को सबसे ताकतवर कमेटी के रूप में विकसित करने की तैयारी है। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की टिकट तय करने का प्रारंभिक जिम्मा बूथ कमेटी को दिया गया है। इसके लिए बूथ स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बूथ स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इससे संगठन बूथ स्तर पर सक्रिय होगा।

मतदाता सूची में गड़बड़ी सुधारने के मोर्चे पर भाजपा

चुनाव से एक साल पहले भाजपा ने मतदाता सूची (RAIPUR NEWS)  में गड़बड़ी को सुधारने की दिशा में पहल की है। भाजपा प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को मतदाता सहायता के लिए प्रशिक्षण दे रही है। प्रशिक्षण के बाद पदाधिकारी नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक बूथ स्तर पर मतदाता सूची को सुधारने का काम करेंगे। प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण होता है कि फर्जी मतदाताओं का नाम सूची से बाहर करना और वास्तविक मतदाता का नाम सूची में शामिल करना। पार्टी चुनाव की शुस्र्आत इसी अभियान से करने जा रही है। प्रशिक्षण के बाद जिलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे मजबूत सूची तैयार होगी।