spot_img

राष्ट्रीय रायफल शूटिंग में धमतरी केवी स्कूल टीम ने रचा इतिहास

HomeCHHATTISGARHराष्ट्रीय रायफल शूटिंग में धमतरी केवी स्कूल टीम ने रचा इतिहास

धमतरी। केन्द्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय रायफल शूटिंग स्पर्धा दिल्ली संभाग (DHAMTARI NEWS) की ओर से आयोजित की गई, जिसमें पूरे भारत देश स्थित केंद्रीय विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के चुनिंदा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय धमतरी के बेहतरीन खिलाड़ियों से सुसज्जित शूटिंग टीम खेल शिक्षक एसके पांडेय के नेतृत्व में केविएस रायपुर संभाग की ओर से उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी पर कब्ज़ा कर एक इतिहास रचा।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी कल से, तैयारियां पूरी

नए परचम लहरा रहे

उल्लेखनीय है कि पिछले दस वर्षो पहले साधारण रायफल और न्यूनतम सुविधाओं से शुरू यह सफर आज अपने मुकाम पर पहुंच सफलता के नए परचम लहरा रहे है। इस प्रतियोगिता में केवि धमतरी को 2 स्वर्ण, 3 रजत तथा 3 कांस्य पदक प्राप्त हुए। अंडर-14 वर्ष समूह ओपन साईट में स्वस्तिका सिंह ने नया रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक (DHAMTARI NEWS)  पर कब्ज़ा जमाया। अंडर-19 वर्ष समूह में काजल साहू को स्वर्ण पदक और पुष्कर साहू को रजत पदक मिला। अंडर-17 वर्ष समूह में अपर्णा सिन्हा रजत पदक, अनुष्का जैन कांस्य पदक और हर्शल मेश्राम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय की वरिष्ठ एवं अनुभवी ख़िलाड़ी शीतल कौर ने सबसे कठिन प्रतियोगिता अंडर-19 वर्ष समूह पीप साईट में रजत पदक पर निशाना साधा।

जीत का संबल प्रदान करतें हैं

छत्तीसगढ़ जैसे छोटे से राज्य से प्रतिनिधित्व कर ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्ज़ा करना एक असाधारण उपलब्धि है। ये खिलाड़ी प्राचार्य डॉ. एसएस धुर्वे के कुशल नेतृत्व और कोच एसके पाण्डेय (DHAMTARI NEWS) के मार्गदर्शन में कठिन अभ्यास करते देखे जा सकते है। समय-समय पर विद्यालय की भूतपूर्व केविएस राष्ट्रीय ख़िलाड़ी शिवानी बाबर भी इन छात्रों को खेल की बारीकियां समझाती रहती है। शिक्षक सुरेश देवांगन ने बताया कि देश के लिए पदक प्राप्त करने का सपना देखने वाले ये बच्चे अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य डा. एसएस धुर्वे, कोच एसके पाण्डेय और कड़ी अभ्यास तथा अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद को देते है,जो इन्हें शूटिंग रेंज में जीत का संबल प्रदान करतें हैं।