रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे एकमात्र विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने अब प्रचार-प्रसार की कमान संभाली है। डॉक्टर रमन ने मरवाही में प्रचार करने के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया है।
उन्होंने कहा कि “इस चुनाव में कांग्रेस का विश्वास डगमगा चुका है। लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। कांग्रेस को अपने काम पर नहीं बल्कि खरीद-फरोख्त की ताकत पर भरोसा है।”
डॉ सिंह ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ गंभीर सिंह सज्जन और सरल व्यक्ति है। उनका परिवार मरवाही की जनता के लिए सेवा करते आ रहा है। और उम्मीद है कि जनता इस बार उन्हें मौका जरूर देगी।”
कांग्रेस पर साधा निशाना
डॉक्टर रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस संभावित पराजय को देखते हुए एक वातावरण बनाने के काम में लगी हुई है। अमित जोगी और उनकी पत्नी को चुनाव लड़ने से रोका गया, अन्य लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है। मरवाही में कांग्रेस पीछे है और भाजपा जीत के करीब।”