spot_img

नम आँखों से दी गई मनोज मंडावी को अंतिम विदाई…सीएम भूपेश ने साथी को दिया कांधा

HomeCHHATTISGARHBASTARनम आँखों से दी गई मनोज मंडावी को अंतिम विदाई...सीएम भूपेश ने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मांडवी को पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मंडावी के अंतिम यात्रा में सूबे के मुखिया भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई दिग्गज मंत्री, विधायक, नेता और हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा।

भैयाजी ये भी देखें : कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : बेल्लारी में मतदान करेंगे राहुल, पार्टी मुख्यालय…

जिन्होंने नम आँखों से मनोज मंडावी के पार्थिव देह के दर्शन कर उनकी अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मोहन मरकाम ने अपने साथी मंडावी को कांधा दिया। इस दौरान पूरा गाँव नम आँखों से मनोज मंडावी अमर रहे के नारों से गूंज रहा था।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का आज हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। सूबे में कांग्रेस से मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेताओं में शुमार थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

मंडावी साल 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश और वर्ष 2013, 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

भैयाजी ये भी देखें : नक्सलियों ने जन अदालत में दो युवकों की कर दी हत्या,…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।