मुंबई। कंट्रोवर्शियल शो Bigg Boss 16 में साजिद खान की एंट्री से हड़कंप मचा हुआ है। इस कड़ी में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सुपरस्टार सलमान खान से सवाल करते हुए साजिद खान की एंट्री का विरोध किया है। बता दें कि शर्लिन ने फिल्म निर्माता पर मी टू का आरोप लगाया था।
भैयाजी ये भी देखें : फिल्म “तेजस” में कंगना का फर्स्ट लुक…फाइटर पायलट की निभा रही भूमिका
शर्लिन ने कहा, Bigg Boss 16 के निर्माताओं के इस कदम से जो मैसेज जा रहा है, वह यह है कि किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करना, उसे गलत तरीके से छूना और अपने निजी अंगों को दिखाना ठीक है, क्योंकि आखिर में आप जनता की नजरों में दोषमुक्त हो जाएंगे, क्योंकि आपके पीछे बड़े कंटेंट निर्माता और चैनल हैं।
उन्होंने आगे कहा, मुझे समझ में नहीं आता कि सलमान खान को क्या हुआ है। वह इतने बड़े स्टार के रूप में ऐसा कैसे होने दे सकते हैं। आप खुद को भाईजान कहते हैं, क्या आप हमारे जैसी महिलाओं के लिए भाईजान नहीं बन सकते।
क्या आप हमारे जैसे बाहरी लोगों के नहीं बल्कि प्रभावशाली लोगों के भाईजान हैं ? शर्लिन ने सलमान पर निशाना साधा, जो एक दशक से Bigg Boss 16 शो को होस्ट कर रहे हैं।
एक्ट्रेस ने कहा, शो सलमान सर की वजह से चलता है, वो साजिद को घर में नहीं आने देने के लिए अपना विरोध दर्ज करा सकते थे, लेकिन घर के अंदर बैठे साजिद इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उनको भी सलमान सर का सपोर्ट है।
साजिद खान पिछले कुछ वर्षो में मी टू के तहत कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। शर्लिन ने फिल्म निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शर्लिन के अलावा, कई एक्ट्रेसेज और मॉडल्स ने आगे आकर फिल्म निर्माता फराह खान के छोटे भाई साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।