spot_img

रामनामियों पर रिसर्च करने फ्रांस से चंदलीडीह पहुंचीं एना

HomeCHHATTISGARHरामनामियों पर रिसर्च करने फ्रांस से चंदलीडीह पहुंचीं एना

गिधौरी। बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम चंदलीडीह में एक फ्रांसीसी महिला रामनामी समुदाय (RAMNAMI SAMUDAY) के लोगों से मिलने पहुंची। फ्रांस की महिला फोटोग्राफर एना ने नारियल भेंट भी रामनामी समुदाय के लोगों को की। छत्तीसगढ़ रामनामी समुदाय के लोगों से मिलने काफी समय से देश विदेश से लोग यहां आते रहे हैं।

भैयाजी यह भी देखे: नक्सलियों ने की युवक की हत्या, पुलिस ने जंगल में सर्चिंग तेज की

छत्तीसगढ़ रामनामी समुदाय के महासचिव गुलाराम रामनामी (RAMNAMI SAMUDAY) एवं अध्यक्ष सेतबाई रामनामी आदि से इस फ्रांसीसी महिला फोटोग्राफर जो कि एक शोधकर्ता हैं के बारे में बताया कि एना रामनामी समुदाय पर शोध कर रही हैं। इसके अलावा वे भारत के विभिन्न समाजों का अध्ययन कर रही हैं। इस अवसर पर धनीराम रामनामी, शांति बाई, पीतांबर, राम सिंह, दसोदा, कुंजबिहारी, गीता रामायण आदि मौजूद थे।