spot_img

यूथ कांग्रेस चुनाव : आकाश बने प्रदेश अध्यक्ष, आफताब फरिश्ता बने रायपुर जिला महासचिव…

HomeCHHATTISGARHयूथ कांग्रेस चुनाव : आकाश बने प्रदेश अध्यक्ष, आफताब फरिश्ता बने रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब यूथ कांग्रेस की कमान आकाश शर्मा के हाथों में होगी। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के लिए हुए चुनाव में आकाश ने शानदार जीत दर्ज़ की। वहीं भावेश शुक्ला ने प्रदेश महासचिव के पद पर अपना कब्ज़ा जमाया है।

भैयाजी ये भी देखें : हसदेव बचाने आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौपा…

ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत पुरे हुए इस चुनाव में आज वोटो की गिनती हुई। जिसमें आकाश शर्मा ने अपने प्रतिद्व्न्दी मोनू अवस्थी को 3,86000 वोटों से हराया।

इधर सूबे की राजधानी रायपुर में विनोद कश्यप ने शानदार जीत दर्ज करते हुए रायपुर जिला अध्यक्ष के पद पर अपना कब्ज़ा जमाया है। वहीं लगातार युवाओं के लिए संघर्ष करने वाले आफताब फरिश्ता रायपुर जिला महासचिव निर्वाचित हुए है।

इसके आलावा समीर भट्ट रायपुर दक्षिण विधानसभा, आजाद वर्मा पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष, पलाश मल्होत्रा उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष और सजल चंद्राकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।

रिकार्ड मतों से जीते आकाश

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदों के लिए पिछले दिनों प्रदेश भर में ऑनलाइन माध्यम से चुनाव हुए थे, जिसके बाद उसकी काउंटिंग हुई। काउंटिंग में आकाश शर्मा ने करीब 4 लाख के अंतर से जीत दर्ज की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही यूथ कांग्रेस के तमाम विजयी पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है।

भैयाजी ये भी देखें : NIT में भी नवरात्रि दिखी धूम…”दि ग्रैंड गरबा ईव” में जमकर…

प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की घोषणा की गयी है। प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम भी आज घोषित किया गये हैं।