spot_img

1 अक्टूबर से शुरू होंगी 5-जी सेवाएं

HomeNATIONAL1 अक्टूबर से शुरू होंगी 5-जी सेवाएं

दिल्ली। देश में 5-जी (5G) सेवाओं का इंतजार अब खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्टूबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित एशिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी मोबाइल कांग्रेस में 5-जी सेवा शुरू करेंगे।

नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन ने इसकी जानकारी दी है। मिशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथों 5-जी सेवाओं के शुरू होने के साथ ही भारत में डिजिटल ट्रांसमिशन और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई मिलेगी। कुछ दिनों पहले इलेक्ट्रानिक एवं इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि देश में अक्टूबर में 5-जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी, उसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखें : नवरात्रि के लिए गाइडलाइन जारी: रात 10 बजे के बाद डीजे समेत कई आयोजनों पर पाबंदी

चार महानगरों में सबसे पहले

पहले चरण में 5-जी (5G) सेवाओं के लिए 13 शहर पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सबसे पहले सेवा शुरू होगी। अन्य 9 शहरों अहमदाबाद, बेगलूरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, जामनगर, हैदराबाद, पुणे और लखनऊ में उसके बाद यह सेवा मिलेगी। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसी शहर को पहले चरण में शामिल नहीं किया गया है।

प्रेस मैसेजों को छूट

अगस्त में केंद्रीय मंत्री ने स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी करने के बाद दूरसंचार कंपनियों को 5जी सेवाओं के लिए तैयार रहने को कहा था। दूरसंचार मंत्री ने लिखा, ’स्पेक्ट्रम असाइनमेंट लेटर जारी। टीएसपी से 5-जी (5G) लॉन्च की तैयारी करने का अनुरोध’। डीओटी को हाल ही में हुई नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए सेवा प्रदाताओं – भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अडानी डेटा नेटवर्क और वोडाफोन आइडिया से लगभग 17,876 करोड़ का भुगतान प्राप्त हुआ है। टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की देश की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ की बोलियां मिलीं, जिसमें मुकेश अंबानी की जियो ने 87,946.93 करोड़ रुपए की बोली के साथ बेचे गए सभी एयरवेव्स का लगभग आधा हिस्सा हासिल किया।