spot_img

30 साल बाद घाटी के लोग सिनेमाघरों में देखेंगे फिल्में

HomeNATIONAL30 साल बाद घाटी के लोग सिनेमाघरों में देखेंगे फिल्में

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में 30 साल बाद लोग फिर सिनेमा का आनंद ले सकेंगे। घाटी में सिनेमाई रौनक लौट आई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (MANOJ SINHA) ने रविवार को दो सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया। इनमें से एक शोपियां व एक पुलवामा में खोला है। सिन्हा ने ट्वीट किया, आज ऐतिहासिक दिन है। घाटी में सिनेमाई जादू मल्टीप्लेक्स ग्रुप लेकर आया है। दरअसल, 80 व 90 के दशक में घाटी में आतंकवाद बढ़ने के साथ ही सिनेमाघर बंद हो गए थे।

हर जिले में खुलेंगे बहुउद्देशीय थिएटर

सिन्हा ने कहा, हम जल्द हर जिले में ऐसे बहुउद्देशीय सिनेमा (MANOJ SINHA) हॉल बनाएंगे। श्रीनगर के सोमवर में कश्मीर का पहला आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स अगले सप्ताह खोला जाएगा। इसमें 3 सिनेमाघर होंगे। यह पूछे जाने पर कि सिनेमाघर खोलकर सरकार कोई संदेश देना चाहती है, सिन्हा ने कहा, कोई संदेश नहीं है। यह ’मिशन यूथ’ की एक पहल है।