spot_img

चरित्र संदेह में कुल्हाड़ी से पति ने की पत्नी की हत्या

HomeCHHATTISGARHचरित्र संदेह में कुल्हाड़ी से पति ने की पत्नी की हत्या

जशपुर नगर। चरित्र संदेह पर कुल्हाड़ी से हमला (JASHPUR NEWS) कर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के लोरो गांव की है। जानकारी के अनुसार इस गांव के सरबहला बस्ती का निवासी अजित टोप्पो का उसकी पत्नी अल्मा टोप्पो से लंबे समय से विवाद चल रहा था।आरोपी पति अजित मृतिका के चरित्र पर संदेह किया करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतिका गांव और बस्ती में कही भी घूमने जाने पर आरोपी उस पर आरोप लगा कर विवाद किया करता था। प्रार्थी राजेन्द्र सिदार ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक 12 सितंबर की रात को आरोपी की पत्नी आलम घर मे नही थी।

भैयाजी यह भी देखे: 20 परिवार के लोग जम्मू कश्मीर में बंधक, परिजनों ने मुक्त कराने लगाई गुहार

पता करने पर आरोपी को मालूम हुआ कि वह पड़ोस के एक घर मे है। आवेश (JASHPUR NEWS) में आ कर आरोपी घर मे रखे हुए कुल्हाड़ी को लेकर पड़ोसी के घर पहुँच गया। यहां,एक बार फिर पति पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ। विवाद के दौरान अजित टोप्पो ने अल्मा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और गले मे आई गम्भीर चोट की वजह से घटना स्थल पर ही अल्मा की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर दुलदुला पुलिस ने आरोपित अजित टोप्पो के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।\

हत्या के 52 मामले दर्ज

जिले में बीते साल 2021 में हत्या के 52 अपराध दर्ज किए गए थे। इनमें से 46 प्रकरणों (JASHPUR NEWS) को सुलझाते हुए पुलिस ने 66 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिले में जमीन विवाद,शराब और रिश्तों में आपसी विवाद जैसे कारण हत्या की मुख्य कारण है। ग्रामीण अंचल में कुल्हाड़ी का प्रयोग हत्या की वारदातों में हो रहा है।