spot_img

पार्क में खेल रहे 11 साल के बच्चे पर पिटबुल डॉग ने किया हमला, चेहरे पर आए 200 टांके

HomeNATIONALपार्क में खेल रहे 11 साल के बच्चे पर पिटबुल डॉग ने...

गाजियाबाद। गाजियाबाद थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र सेक्टर 23 संजय नगर में रहने वाले पुष्प त्यागी नामक 11 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल ब्रीड (PITBUL BRID) के डॉग ने जानलेवा हमला किया है। बच्चे के चेहरे पर करीब 200 टांके आए हैं। इस घटना से परिजनों में काफी रोष है।

भैयाजी यह भी देखे: सीएम बघेल करेंगे नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का करेंगे शुभारंभ, देंगे 200 करोड़ की सौगात

घटना तब हुई जब बच्चा घर के पार्क में खेल रहा था।वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते से बच्चे को छुड़वाया और अस्पताल पहुंचाया। संजय नगर सेक्टर 23 में सुभाष त्यागी ने भी बिना रजिस्ट्रेशन कराए कुत्ते को अवैध रूप से पाल रखा था। जिनके ऊपर भी नगर निगम ने 5000 का दंड लगाया गया है, निगम ऐसी कार्रवाई लगातार कर रहा है।

पिछले महीने भी तीस वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जब उसके ऊपर पिट बुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। डॉग ऑनर के खिलाफ महिला के परिजनों ने प्राथमिकी (PITBUL BRID) दर्ज कराई है। महिला की पहचान मुन्नी के रूप में की गई है, जिसे हमले के कारण हाथ और सिर में गंभीर घाव आए हैं। इससे पहले 82 वर्षीय महिला की उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उसके पालतू पिटबुल ने जान ले ली थी। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।