spot_img

अब पशुओं में लुम्पी चर्म रोग के लक्षण, रोकथाम करने ज़ारी किए निर्देश

HomeCHHATTISGARHBASTARअब पशुओं में लुम्पी चर्म रोग के लक्षण, रोकथाम करने ज़ारी किए...

नारायणपुर। नारायणपुर में लुम्पी चर्म रोग के लक्षण परिलक्षित होने की जानकारी प्राप्त होती है। लम्पी स्कीन रोग विषाणु जनित संकमित रोग है जो रोगी पशु से स्वस्थ पशु में छूने एवं मच्छर व मक्खियों के माध्यम से फैलता है। इस रोग में बुखार के साथ पूरे शरीर पर छोटे -छोटे गुठली बन जाती है जो बाद में घाव में तबदील हो जाती है।

भैयाजी ये भी देखें : बाढ़ में फंसे लखमा…किया गया रेस्क्यू, बचने के लिए लिया पेड़…

एल.एस.डी. संकमण से दूधारू पशुओं की उत्पादन क्षमता, भारवाहक पशुओं की कार्य क्षमता एवं कम उम्र के पशुओं की शारीरिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उक्त संक्रमण के रोकथाम हेतु कलेक्टर ने जिले में पशुओं में सक्रमण की रोकथाम हेतु आदेश जारी किये है।

जारी आदेश में कहा गया है कि जिलो में पशु मेला आदि की बिकी, आयोजन पर पूरी तरह से रोक लगायी जाती है। निकटवर्ती जिलों एवं राज्यों से संक्रमित पशुओं के लाए या बेचे जाने पर चेक पोस्टों के माध्यम से निगरानी रखा जावे। वहीं संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं के अलग रखने कहा गया है।

भैयाजी ये भी देखें : विश्व आदिवासी दिवस : मुख्यमंत्री ने दिए टाइगर रिज़र्व में वन…

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि संक्रमित ग्रामों के 05 कि.मी. परिधि में गोटपाक्स वैक्सीन से रिंग वैक्सीनेशन किया जाये। साथ ही एल.एस.डी. रोग नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करते हुए रोग ग्रस्त पशुओं से उपयुक्त नमूना एकत्र कर राज्य स्तरीय राग अन्वेषण प्रयोगशाला रायपुर प्रेषित करना सुनिश्चित करें।