spot_img

बिहार सरकार से भाजपा “आउट”…नीतीश देंगे इस्तीफा…बनेगी नई सरकार

HomeNATIONALबिहार सरकार से भाजपा "आउट"...नीतीश देंगे इस्तीफा...बनेगी नई सरकार

पटना। बिहार के सियासी गलियारे में दबी ज़बान से होने वाली चर्चा आज आम हो गई। बिहार में अब भाजपा और जेडीयू के रास्ते अलग अलग हो गए है। दोनों सियासी दलों के बीच चल रहा गठबंधन टूट चूका है, जिसका असर बिहार सरकार में देखने को मिलेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम अपना इस्तीफा दे सकतें है।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : जेल में कैदी ने लगाई फांसी…हुई मौत, 307…

जिसके बाद भाजपा के तमाम मंत्री भी इस्तीफा सौप सकते है। या यूं कहा जाए कि भाजपा बिहार की सरकार से “आउट” हो जाएगी। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल से आज मिलने का समय मांगा था। समझा जा रहा है कि राज्यपाल से मिलकर नीतीश अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौप सकतें है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राज्यपाल ने आज शाम चार बजे का समय दिया है।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर आज सुबह से ही बैठकों का दौर ज़ारी था, जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। अब बिहार में जेडीयू और राष्ट्रीय जनता दल के सहयोग नई सरकार बनेगी। कांग्रेस ने पहले ही नीतीश और तेजस्वी की अगुवाई में नई सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

भैयाजी ये भी देखें : Big Breaking : भाजपा प्रदेश पद से हटाए गए विष्णुदेव, अरुण…

इधर जेडीयू की बैठक में पार्टी के सभी सांसद और विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसला का समर्थन किया है। सभी ने एक स्वर में कहा है कि वे सभी उनके साथ है, वो चाहे कोई भी फैसला हो।