spot_img

हर घर तिरंगा अभियान पर बोले लखमा, तिरंगे का ढोंग रच रहे भाजपाई

HomeCHHATTISGARHBASTARहर घर तिरंगा अभियान पर बोले लखमा, तिरंगे का ढोंग रच रहे...

रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान पर मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा पर निशाना साधा है। लखमा ने कहा कि “जनता को गुमराह करने के लिए तिरंगे का ढोंग रच रहे है। इन्हें तिरंगा पर बोलने का अधिकार नहीं है, अधिकार कांग्रेस को है।

भैयाजी ये भी देखें : दलालों की मदद से भूमि निगल रहा माफिया

क्योंकि नेहरू और गांधी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तिरंगा हमारा परिवार है, जिसे भाजपा छिनने की कोशिश कर रही है।”

कवासी लखमा ने कहा कि “महात्मा गांधी की छाती में गोली मरने वाले लोग तिरंगा की बात करते हैं, इन्होंने आजादी की लड़ाई में एक उंगली भी नहीं काटी। शिवराज सिंह चौहान रोज तिरंगा पर बोल रहे हैं, उन्हें मोहन भागवत से पूछना चाहिए कि बीते 52 साल में उन्होंने तिरंगा क्यों नहीं लहराया ? भाजपा के लोग हर चीज में नेतागिरी और राजनीति करते हैं।

सुकमा में बाढ़ जैसे हालात-लखमा

इधर बस्तर संभाग में हो रही बारिश पर भी मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा की। अपने सुकमा दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि सुकमा में बाढ़ जैसी स्थिति बन रही,

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत…चार साल की बच्ची की…

लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं होगा क्योंकि गोदावरी नदी में पानी नहीं है। कलेक्टर से लगातार संपर्क में हूं, खतरे की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारी सक्रिय हैं, पल-पल की जानकारी दे रहे हैं।