spot_img

राष्ट्रमंडल खेल : अब तक 53 पदक जीते भारतीय खिलाड़ियों ने

HomeNATIONALराष्ट्रमंडल खेल : अब तक 53 पदक जीते भारतीय खिलाड़ियों ने

बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों (RASTRAMANDAL KHEL) में रविवार को भारत के लिए स्वर्णिम दिन रहा। बॉक्सिंग में गोल्ड की हैट्रिक हुई। निकहत जरीन, अमित पंघाल और नीतू घणघस ने गोल्ड मेडल जीता।

पुरुष ट्रिपल जंप इवेंट में भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों जीतकर धमाका किया। एल्धोस पॉल ने गोल्ड और अब्दुल्ला अबूबकर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने (RASTRAMANDAL KHEL)  न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कांस्य पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी में भारत ने 16 साल बाद पदक जीता है। भारत अब तक 53 पदक जीत चुका है। इनमें 18 स्वर्ण, 14 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं।

भैयाजी यह भी देखे: बंद रहेंगे स्कूल, कलेक्टर ने डीईओ समेत प्राचार्यों को दिए निर्देश

मुक्केबाज अमित पंघल, निकहत जरीन और नीतू घंघस ने रविवार को अपने-अपने फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक (RASTRAMANDAL KHEL)  जीत लिए। अमित ने पुरुषों के 51 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड के कियेरेन मैकडॉनल्ड को 4-0 से मात दी। नीतू ने महिलाओं के 48 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड की डेमी जेड को 4-0 से मात दी। वहीं निकहत ने नॉदर्न आयरलैंड की कार्ले मैक्नॉल को 5-0 से हराया। मोहम्मद हुसामुद्दीन व रोहित टोकस को कांस्य पदक मिला।