spot_img

मॉडल गौठान चिल्हाटी पहुंची कलेक्टर, मल्टीएक्टिविटी कामों का लिया जाएगा

HomeCHHATTISGARHBASTARमॉडल गौठान चिल्हाटी पहुंची कलेक्टर, मल्टीएक्टिविटी कामों का लिया जाएगा

कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के मॉडल गौठान चिल्हाटी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौठान में संचालित विभिन्न मल्टीएक्टिविटी कार्यों की जानकारी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से ली।

भैयाजी ये भी देखे : रक्षाबंधन के लिए तैयार हो रही धान, चांवल, गेंहू और लौकी…

वर्मी उत्पादक दीदी बहना समूह ने वर्मी विक्रय से 01 लाख 19 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त करने की जानकारी दी। इसी प्रकार लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गनेशिया चालकी ने सब्जी विक्रय से 12 हजार रुपये, मछली पालन से 30 हजार रूपये, दाल मिल से 01 क्विंटल उड़द दाल विक्रय करने की जानकारी दी।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 11 मामलें, मंत्री सिंहदेव की अपील-रहे…

कलेक्टर ने गांव की महिला स्व सहायता समूह द्वारा की जा रही कार्यां की प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की और आगे भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने गौठान में स्थापित मिलेट्स लघु धान्य प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण कर शीघ्र प्रारंभ करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।