spot_img

अयोध्या के राम संग्रहालय में बनेगा ओडीओपी म्यूजियम

HomeNATIONALअयोध्या के राम संग्रहालय में बनेगा ओडीओपी म्यूजियम

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट एक जिला एक उत्पाद ओडीओपी (ODOP PROJECT) को हरदिलअजीज बनाने के लिए सरकार जमकर प्रयासरत है। गांव से लेकर दुनिया में ओडीओपी को लोकप्रिय करने के लिए यूपी सरकार सभी दमोखम लगा दे रही है। मंशा सिर्फ यह है कि यूपी के ओडीओपी के कारीगरों का आर्थिक रुप से सम्पन्न हो।

इसी के तहत ओडीओपी के प्रचार के लिए योगी सरकार ओडीओपी का म्यूजियम रामनगरी अयोध्या  में बनाएगी। यह ओडीओपी म्यूजियम रामकथा संग्रहालय का हिस्सा बनेगा। रामकथा संग्रहालय में ओडीओपी उत्पादों को सजाया जाएगा। यूपी सरकार इस म्यूजियम के बाद राज्य भर के प्रमुख जिलों में भी और ओडीओपी म्यूजियम खोलेगी। अभी विचार चल रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने जनवरी 2018 को ओडीओपी योजना शुरू की थी।

भैयाजी यह भी देखे: स्कूलों में फिर खेला जायेगा राजा-रानी, चोर-पुलिस सहित 75 खेल

विदेशी अतिथियों को ओडीओपी गिफ्ट

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से ओडीओपी (ODOP PROJECT) उत्पादों की मांग विदेशों में होने लगी है। प्रदेश से होने वाले कुल निर्यात में सबसे अधिक हिस्सेदारी ओडीओपी उत्पादों की हो गई है। भारत सरकार भी इस योजना से प्रभावित है। अब तो विदेशी अतिथियों को गिफ्ट में ओडीओपी उत्पाद देने का चलन शुरू कर दिया गया है।

अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बनेगा म्यूजियम

अपर मुख्य सचिव डा नवनीत सहगल ने बताया है कि, अयोध्या में ओडीओपी म्यूजियम (ODOP PROJECT) बन जाने पर प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर भी इस तरह के संग्रहालय बनाने पर विचार किया जाएगा।

ऑनलाइन खरीद का पूरा विवरण होगा

अपर मुख्य सचिव डा नवनीत सहगल का कहना है कि, इस म्यूजियम से ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक प्रचार मिलेगा। संग्रहालय के बाहर उत्पादों की बिक्री का प्रबंध भी किया जाएगा। संग्रहालय में ओडीओपी उत्पादों की ऑनलाइन खरीद का पूरा विवरण भी रखा जाएगा।

बनेगा ओडीओपी म्यूजियम

अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने कहा ओडीओपी (ODOP PROJECT) म्यूजियम, राम कथा संग्रहालय से संचालित होगा। अयोध्या प्रशासन ने राम कथा संग्रहालय का चयन किया है। यहां आमजन को सभी सुविधाएं मिलेंगी।