spot_img

कोरोना बुलेटिन : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज सर्वाधिक पॉजिटिव, प्रदेश में 2491 मिले

HomeCHHATTISGARHकोरोना बुलेटिन : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज सर्वाधिक पॉजिटिव, प्रदेश में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 2491 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए है। वही 2722 लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी इन आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब 25238 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन और अस्पताल में जारी है। वहीं प्रदेश में आज कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है।
                    जिलेवार अगर आंकड़ों को देखा जाए तो बिलासपुर में  सर्वाधिक 274 मरीज मिले हैं इसके बाद रायगढ़ में 239, कोरबा में 208, दुर्ग में 122 मरीज मिले है। राजधानी रायपुर में आज 240 नए पॉजिटिव के सामने आए है।