spot_img

5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: यूपी में 10, बिहार में 11 लोगों की मौत

HomeNATIONAL5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: यूपी में 10, बिहार में...

दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश (BARISH) हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं। पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से बिहार में 11 लोगों की, तो उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में आई बाढ़ से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। राजस्थान के जोधपुर में पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई।

मानसून की शुरुआत से अब तक गुजरात में 100 और महाराष्ट्र में भी 110 से अधिक लोगों की मौत हुई है। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोग अपनी जान गंवा (BARISH) चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में गोवा, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

भैयाजी यह भी देखे : ED की सोनिया से आज फिर पूछताछ, अब तक 75 सवाल हुए

बारिश के बाद जमा पानी

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बारिश के बाद जमा पानी। रेलवे को 2 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं 4 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बारिश के बाद जमा पानी। रेलवे को 2 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं 4 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। वहीं, जोधपुर में पूरे मानसून में होने वाली बारिश का 84% पानी 24 घंटे में ही बरस गया। मंगलवार शाम तक यहां 180MM तक बारिश दर्ज की जा चुकी।

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

राज्य के कई जिलों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश (BARISH) हुई। इसके बाद कई जगहों पर पानी भर गया। इसमें भोपाल, गुना, सागर, बैतूल शामिल हैं, यहां 1 इंच से ज्यादा पानी गिरा। रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, सागर, दमोह, पन्ना, अनूपपुर, डिंडोरी और उमरिया जिलों में 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से 100 करोड़ से ज्यादा नुकसान

हिमाचल प्रदेश में बारिश अपना कहर बरपा रही है। कहीं बादल फट रहे हैं तो कहीं नालों में बाढ़ आ गई है। इससे चल अचल संपत्ति को 100 करोड़ से ज्यादा नुकसान हो चुका है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारी बारिश के कारण होने वाली आपदाओं के प्रबंधन के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।