spot_img

एकीकृत बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षक निलंबित, कलेक्टर ने दिए आदेश

HomeCHHATTISGARHBASTARएकीकृत बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षक निलंबित, कलेक्टर ने दिए आदेश

 

दंतेवाड़ा। पर्यवेक्षक, एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली कल्पना रथ को निलंबित किया गया है। कल्पना वर्तमान में प्रभारी अधीक्षिका नारी निकेतन (प्रशासनिक प्रभार) जिला दन्तेवाड़ा के पद पर थी। उनके विरुद्ध कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के फलस्वरूप कलेक्टर दंतेवाड़ा द्बारा कल्पना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इधर नारी निकेतन के सुचारू संचालन हेतु उषा सिंह, पर्यवेक्षक दन्तेवाड़ा को आगामी आदेश पर्यन्त अधीक्षिका नारी निकेतन दन्तेवाड़ा का अतिरिक्त (प्रशासनिक प्रभार) सौंपा गया है। निलंबन अवधि में कल्पना रथ का मुख्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा, जिला दन्तेवाड़ा निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।