spot_img

छत्तीसगढ़ के दो कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, छानबीन शुरू…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ के दो कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, छानबीन शुरू...

 

रायपुर। देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में कल द्रौपदी मुर्मू चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी बनाए है। इधर इन रिकॉर्ड के बीच छत्तीसगढ़ के विधायकों के वोटों में भाजपा सेंध लगाने में कामयाब रही। राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान कांग्रेस के किन्ही दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इस बात का खुलासा छत्तीसगढ़ के विधानसभा में हुए मतदान की दिल्ली में हुए मतगणना के दौरान हुआ। जिसमें एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 21 वोट मिले, वही छत्तीसगढ़ से विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को महज़ 59 वोट ही मिल पाए हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने यशवंत सिन्हा को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया था। वही एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से भी समर्थन मिला। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व मायावती से भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन प्राप्त था, लिहाजा सूबे के बसपा विधायक ने भी द्रौपदी मुर्मू को ही समर्थन दिया होगा। इन सब के उलट कांग्रेस खेमे से ही 2 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी है। अब पार्टी के भीतर इन विधायकों की तलाश के लिए उठापटक की जा रही है।