spot_img

दलेर मेहंदी की याचिका पर HC में सुनवाई: कबूतरबाजी केस में 2 साल कैद रद्द करने की मांग

HomeNATIONALदलेर मेहंदी की याचिका पर HC में सुनवाई: कबूतरबाजी केस में 2...

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी (DILER MEHANDI) की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। दलेर ने कबूतरबाजी केस में सजा के खिलाफ याचिका दायर की है। जिसमें उन्हें 2 साल कैद की सजा हुई है। इस वक्त दलेर पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

उन्हें पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के साथ जेल में रखा गया है। जेल जाने के बाद दलेर काफी मायूस हैं। वहीं नवजोत सिद्धू ने उनका हौंसला बढ़ाया। जेल में वह स्पेशल डाइट के बजाय वहीं का रूटीन खाना खा रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखे : गो-तस्करों ने रांची में महिला SI को कुचला, पुलिस ने पीछा करके 2 को पकड़ा

2003 में भाई पर केस दर्ज हुआ, दलेर का नाम भी आया

दलेर मेहंदी पहले शो करने विदेशों में जाते थे। इसी दौरान आरोप लगा कि उनकी (DILER MEHANDI) टीम के साथ 10 लोगों को अवैध तरीके से मेंबर बनाकर अमेरिका पहुंचाया गया। जिसके एवज में रुपए लिए गए। इसे कबूतरबाजी यानी मानव तस्करी करार देकर 2003 में दलेर के भाई शमशेर सिंह पर केस दर्ज हुआ। जांच के दौरान इसमें दलेर मेहंदी को भी नामजद कर लिया गया।

ट्रायल कोर्ट की सजा को सेशन कोर्ट ने बहाल रखा

इस मामले में 2018 में पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने दलेर मेहंदी (DILER MEHANDI)  को 2 साल कैद की सजा सुना दी। इसके खिलाफ दलेर ने पटियाला सेशन कोर्ट में अपील कर दी। 5 दिन पहले पटियाला की सेशन कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। जिसके बाद दलेर को गिरफ्तार कर सजा काटने पटियाला जेल भेज दिया गया।

जेल में क्लर्क सिद्धू संग मुंशी बने दलेर

दलेर मेहंदी को पटियाला जेल में नवजोत सिद्धू वाली बैरक (DILER MEHANDI)  में रखा हुआ है। जहां उन्हें जेल मुंशी का काम सौंपा गया है। जेल कर्मचारी रोजाना उन्हें रजिस्टर देंगे, जिनका काम कर वह वापस लौटाएंगे। सिद्धू की तरह वह भी बैरक के अंदर से ही काम करेंगे।