spot_img

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुँची रायपुर, रमन, विष्णुदेव समेत बड़े नेताओं ने किया स्वागत

HomeCHHATTISGARHराष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुँची रायपुर, रमन, विष्णुदेव समेत बड़े नेताओं ने...

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुँची। यहां वे राष्ट्रपति पद के लिए तमाम विधायक और सांसदों से समर्थन प्राप्त करने के लिए पहुंची हैं।

द्रौपदी मुर्मू का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत करने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत तमाम दिग्गज नेता पहुँचे। सर्व प्रथम द्रोपदी मुर्मू एयरपोर्ट से रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों से एक होटल में मुलाकात कर रही है।