spot_img

महिला ने कांग्रेस नेता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप…पुलिस ने दर्ज़ कि FIR

HomeCHHATTISGARHमहिला ने कांग्रेस नेता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप...पुलिस ने दर्ज़ कि...

रायपुर। कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल के खिलाफ एक महिला ने अपराध दर्ज़ कराया है। महिला का आरोप है कि संजीव अग्रवाल ने उसके साथ पहले तो छेड़छाड़ की, इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इधर रायपुर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर धारा 354, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

भैयाजी ये भी देखे : भूपेश कैबिनेट : बढ़ेगा CM, मंत्री समेत सभी विधायकों का वेतन,…

मिल जानकारी के मुताबिक एक 27 साल की महिला 12 जुलाई को फाइनेंसर और कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल के देवेंद्र नगर स्थित दफ्तर पहुंची थी। महिला जब संजीव के दफ्तर गई थी उस वक्त उनके साथ एक अन्य महिला भी थी। इसी दौरान छेडछाड की घटना घटित होने की बात कहते हुए महिला ने अपराध दर्ज़ कराया है।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो गुढ़ियारी की रहने वाली है। 12 जुलाई मंगलवार को अपनी महिला साथी के साथ फायनेंसर संजीव अग्रवाल के ऑफिस देवेंद्र नगर नमस्ते चौक के शाॅप नं. 20 में आई थी। महिला ने संजीव से लोन लेने के उद्देश्य यहां आना बताया है। शॉप में उनकी मुलाकात फायनेंसर संजीव अग्रवाल से हुई।

भैयाजी ये भी देखे : कैबिनेट ब्रेकिंग: ट्रांसफर के लिए बनेगी मंत्रिमंडलीय उप समिति, CM देंगे…

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि संजीव ने बात करते हुये अचानक से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिये। महिला ने जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुये खुद को कांग्रेस का बड़ा नेता बताने लगे। इसके बाद उन्होंने खुद को वहां से बचाते हुए निकली और गंज थाने में इस पुरे मामलें की शिकायत दर्ज कराई।